काशीपुर में बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी मोहल्ला लाहौरियान में स्थित श्री बाला जी पावन धाम में श्री बालाजी महाराज का 19 वाँ वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कारोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए 2 गज की दूरी बनाते हुए सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करते हुए यह आयोजन किया गया। सुबह सवेरे मंदिर के पुजारी पं. मुकेश गिरी द्वारा यजमान के रूप में गौरव बाटला को सपत्नीक सर्वप्रथम श्री गणेश भगवान का पूजन किया गया।

उसके बाद दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके पश्चात बालाजी महाराज का भव्य शृंगार किया गया और उसके बाद केक काटकर वार्षिकोत्सव मनाया गया। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नरेश कुमार, विपिन कुमार, विशेष कुमार, सोनू मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, अनमोल, सौरभ शर्मा, नवल सारस्वत, अनुज शर्मा, प्रशांत शर्मा, विकास राणा उर्फ विट्टू राणा, संजीव शर्मा, मोहित शर्मा, देवांश, अंकित शर्मा, अंकित शर्मा, विवेक शर्मा, विपुल शर्मा, समेत कमेटी के पदाधिकारी एवं दर्जनो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।