काशीपुर में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी गगन काम्बोज ने अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर हाथी के निशान पर वोट देने की अपील की। गगन काम्बोज ने कहा कि उन्हें हर वर्ग के साथ अब मुस्लिम समाज का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जनसम्पर्क के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने गगन काम्बोज को ही विधायक पद पर विजयी बनाने की बात कही। जनसम्पर्क के दौरान गगन काम्बोज ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की सरकार में काशीपुर क्षेत्र के विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है यदि वह विधायक बनते हैं तो काशीपुर के कायाकल्प में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से यदि वह विधायक पद पर विजयी हुए तो सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, रोजगार जैसी मूलभूत जरूरतें उनकी प्राथमिकता में रहेंगी। जनसम्पर्क के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत भी किया। इस दौरान हसीन खान, पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, अशरफ सिद्दीकी, हाफिज सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल, सुरजीत हुंडल, कृष्ण कुमार गौतम आदि रहे।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।