काशीपुर विधानसभा सीट पर आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काशीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। काशीपुर विधानसभा सीट से तीन प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद अब आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नाम वापस लेने वाले तीन प्रत्याशी श्रीमती सुधा डोबरियाल, श्रीमती स्वाति कांबोज, श्रीमती उर्वशी बाली हैं। बता दें कि इन तीनों ने वैकल्पिक प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया था। अब काशीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक वाली, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी गगन कांबोज, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह, उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मनोज डोबरियाल, राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी श्रीमती शमीम जहां तथा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक रहे अशोक कुमार चुनाव मैदान में हैं।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।