August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बारिश के दौरान भी चुनाव प्रचार में जुटी रहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमें

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के नेतृत्व में मोहल्ला किला एवं खत्रियान में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह के पक्ष में धुआंधार जनसंपर्क किया गया। इस दौरान सम्मानित मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताने की अपील की गई। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसी नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय व श्रीमती पूनम जोशी ने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 वर्षों के अंधकार से जनता अब उजाले की ओर अपने कदम बढ़ा रही है सूरज की किरणों में कांग्रेस का उदय होना तय है। उन्होंने कहा कि काशीपुर शहर को भाजपा के नुमाइंदों ने कस्बे का दर्जा दे दिया है। विकास के नाम पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जनता को जुमलों की बौछार के अलावा कुछ नहीं दिया। समय की मांग है कि इस बार काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का ही विधायक बनाया जाए। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ कल्पना गुड़िया, चारु चतुर्वेदी, रीता कचौरिया, ऋतु मेहरोत्रा, कुमकुम राजपूत, पूनम गुप्ता, मंजू गुड़िया, आदि कांग्रेसी नेत्री भी थीं।

You may have missed