काशीपुर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला सिंघान एवं काजीबाग़ में मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को काशीपुर के भाजपा विधायक ने बिल्कुल ठप्प कर दिया। 20 वर्षों से ठप्प विकास को गति प्रदान करने के लिए आने वाली 14 फरवरी को कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को वोट देकर प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस सरकार में काशीपुर का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें, ताकि काशीपुर एक बार फिर विकास के नक्शे पर अपनी खोई पहचान वापस ला सके। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य,सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, कल्पना गुड़िया,पूनम जोशी, मंजू गुड़िया आदि उपस्थित रहे ।






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा