काशीपुर में बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी के फल सब्जी आढ़त पर जनसम्पर्क के दौरान आढ़तियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें सब्जियों से भी तौला। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें समर्थन देते हुए उन्हें भारी वोटों से विजय दिलाने का भरोसा दिलाया।
बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने अपने समर्थकों के साथ नगर के कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनके सब्जी मण्डी आढ़त पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरादार स्वागत किया तथा उन्हें आलू, मूली, गाजर आदि सब्जियों से तौल दिया। इस दौरान गगन काम्बोज ने कहा कि व्यापारी वर्ग का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वह आगामी चुनाव में विधायक चुने जाते हैं तो व्यापारी वर्ग सहित सभी वर्गाें के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से व्यापारी वर्ग बुरी तरह त्रस्त है तथा दोनों ही पार्टियों को नकारने का मन बना चुका है। इस दौरान पूर्व नगर पालिका चैयरमेन शमशुद्दीन, अशरफ एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल, असलम, निखित सेतिया, राजीव कुमार, पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।






सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा