August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

मेरा परिवार पूरी तरह कांंग्रेस के साथ, नहीं ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता : प्रधान नईम अहमद

Spread the love

काशीपुर में ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर के ग्राम प्रधान नईम अहमद ने एक पत्र जारी कर अपने पिता नाजिर हुसैन द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये जाने की अफवाह को पूरी तरह गलत व बेबुनियाद बताया है। पत्र में उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बात कह रहे हैं वह पूरी तरह झूठी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों के सहारे उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उन्होंने, उनके पिता पूर्व प्रधान नाजिर हुसैन अथवा उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने आम आदमी पार्टी की कोई सदस्यता नहीं ली है और न ही उनके परिवार का आम आदमी पार्टी से किसी तरह का कोई वास्ता है। उधर, प्रधान नईम अहमद ने स्पष्ट कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पूरी तरह कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह के साथ हैं। उन्होंने बताया कि काशीपुर विधानसभा चुनाव में समाज के सभी वर्गों का समर्थन कांंग्रेस को मिलने से जीत पूरी तरह सुनिश्चित है।

You may have missed