April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

बसपा के प्रत्याशी ने समर्थकों के संग किया डोर टू डोर संपर्क।

Spread the love

काशीपुर में बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज के दर्जनों समर्थकों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जनसम्पर्क कर आगामी 14 फरवरी को हाथी के निशान वाले बटन को दबाकर गगन काम्बोज को विजय दिलाने का आहवान किया।
बहुजन समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल के नेतृत्व में दर्जनों बसपाई कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज को जीत दिलाने के लिये नगर के मोहल्ला महेशपुरा, जीत कालोनी व मदर कालोनी समेत विभिन्न स्थानों पर डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों से मतदाताओं का मोह भंग हो चुका है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता हाथी के निशान वाला बटन दबाकर गगन काम्बोज को विधायक बनाने का मन बना चुकी है। कहा कि काशीपुर क्षेत्र के रूके हुए विकास को सिर्फ और सिर्फ बसपा का विधायक ही गति दे सकता है। जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने 14 फरवरी को हाथी के सामने वाला बटन दबाकर गगन काम्बोज को विजय दिलाने का भरोसा दिलाया। जनसम्पर्क के दौरान पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, अशरफ एडवोकेट, हसीन खान, अख्तर अली, डा. एमए राहुल, मुनव्वर मंसूरी, सलीम, शिवम चौहान समेत दर्जनों समर्थक रहे।