वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड की जनता 10 मार्च को परिवर्तन की मोहर लगाकर उत्तराखंड से भाजपा को उखाड़ फेक देगी। पीसीसी सचिव सरस्वती में कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार की हठधर्मिता, बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, कि वह अब उत्तराखंड में भाजपा को और सहन नहीं कर सकती। पीसीसी सचिव सरस्वती ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में जिस तरह से युवा वर्ग छलने का काम किया है, युवा वर्ग ने भाजपा के खिलाफ वोट कर अपना निर्णय कांग्रेस के पक्ष में सुना दीया है। काशीपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा