प्रदेश की राजधानी देहरादून में आज शाम मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होते के साथ ही पूरे प्रदेश भर में भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई इस दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण पर आतिशबाजी की। काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में पिछले सारे मिथक और अफवाहों को तोड़ते हुए प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय हासिल की है। इस जीत का सेहरा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सर बंधा है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश बहुत अच्छी उन्नति और विकास करेगा। वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि पाल ने कहा कि इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के चौमुखी विकास एवं काशीपुर के विकास को लेकर उम्मीद जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर से विशेष लगाव को देखते हुए उनसे उम्मीद जताई है कि वह काशीपुर में विकास की गंगा बहाएंगे। इस दौरान अभिषेक गोयल, रवि पाल, संजय कुमार, प्रशांत पंडित, श्रीमती कविता यादव, श्रीमती ब्रजेश सैनी, गुरविंदर सिंह चंडोक, इंतजार हुसैन, तेजबीर सिंह चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, ऋषि पाल चौधरी, वीरेंद्र चौहान एड. विवेक विश्नोई, अशोक सैनी, जगत सिंह बिष्ट, आकाश गर्ग, आकाश काम्बोज, पार्षद अनिल कुमार, राजकुमार सेठी, श्रीमती वैशाली गुप्ता, वर्मी गोयल, रजत सिद्धू, मनोज जग्गा, सुशील शर्मा, रिकी पोंटिंग, नितिन पुष्पक, ईश्वर चंद गुप्ता, पंकज शर्मा पाती, डॉ. गिरीश तिवारी समेत दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।