April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

आज मध्यरात्रि वापस नगर मन्दिर लौटेगा माँ बाल सुंदरी माता का डोला

Spread the love

काशीपुर में अष्टमी तिथि को चैती मन्दिर पहुंची माँ बाल सुंदरी देवी आज मध्य रात्रि डोले के साथ वापस नगर मंदिर पहुंचेंगी। सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि आज मां के भवन में पहले देर शाम से माता की चौकी का आयोजन होगा जो कि रात्रि में 12:00 बजे आयोजित होगा। उसके बाद हवन पूजन होगा, जोकि रात्रि दो से ढाई बजे तक सम्पन्न होगा। उसके बाद प्रतीकात्मक रूप में बलि और पूर्णाहुति के साथ बाबा सुंदरी देवी का डोला चैती मंदिर से वापस नगर मन्दिर स्थित पंडा आवास के लिए प्रस्थान करेगा।