
काशीपुर में बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल काशीपुर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल का उपचार के दौरान निधन हो गया। डॉक्टर डी.के. अग्रवाल की मौत की खबर सुनते ही काशीपुर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बताते चलें कि काशीपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके अग्रवाल का कल रात उस वक़्त एक्सीडेंट हो गया था जब डॉ. डीके अग्रवाल तथा बीएम गोयल अपनी पत्नियों के साथ रामनगर से किसी शादी समारोह में शामिल होकर होंडा सिटी कार से वापस काशीपुर लौट रहे थे। रात लगभग 1 बजे धनौरी के पास उनके ड्राइवर को नींद आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर अस्पताल ले जाया गया जहां डीके अग्रवाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेटीलेटर पर रखा गया था। उन्हें पेसमेकर भी लगाया गया था। उनकी पत्नी के पैर में फ्रेक्चर आया है। वहीं एयर बैग खुलने के कारण ड्राइवर व डॉ. बीएम गोयल के हल्की चोटें आई हैं तथा डॉ. गोयल की पत्नी के पैर में फ्रेक्चर हुआ है तथा सिर में चोट आई है। गंभीर रूप से घायल डॉ डीके अग्रवाल की आज शाम इलाज दौरान मौत हो गई। डॉ. डीके अग्रवाल का शव केवीआर हॉस्पिटल में ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनके पुत्र अमेरिका में रहते हैं जिनके कल काशीपुर पहुंचने की संभावना है।








सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा