काशीपुर की पटरी से उतर चुकी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से आज काशीपुर में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एके झा के नेतृत्व में आज सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन और बिना फिटनेस के चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान एआरटीओ विभाग व सीपीयू की संयुक्त कार्रवाई को टीमें गठित कर इनके द्वारा काशीपुर के रामनगर चौराहा, एमपी चौक, टांडा तिराहा, स्टेडियम तिरहा पर इन टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आने वाले दिनों में यह कार्रवाई जारी रहेगी।




चेकिंग अभियान के तहत बिना रजिस्ट्रेशन, बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना इश्योरेंस वाले गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। इसमें चेकिंग के दौरान कुल 78 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 18 वाहन सीज किए गए। शहर में बिना परमिट और पंजीकरण के चल रहे ई रिक्शा पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें 38 ई रिक्शा वाहनों के चालान काटे गए। इसमें बिना पंजीकरण के मिले 14 ई रिक्शा वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ एके झा ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन, परिवहन विभाग और सीपीयू की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। इस दौरान परिवहन विभाग से परिवहन कर अधिकारी, प्रमोद कर्नाटक, सचिन, टीआइ नरेन्द्र मेहरा, सीपीयू प्रभारी एसआइ जसवंत सिंह, एसआइ हेम सुयाल, एसआइ कैलाशपुरी, कास्टेबल सुनील भदोला, मनीष भदोला, दीपक कुमार, अरूण राठी, सुंदर व अंकुर मौजूद शामिल रहे।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा