October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के माैके पर कम्पनी परिसर में किया गया वृहद वृक्षाराेपण।

Spread the love

काशीपुर में नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के माैके पर कम्पनी परिसर में वृहद वृक्षाराेपण कार्यक्रम आयाेजित किया गया। इस दौरान कम्पनी के समस्त सीनियर मैनेजमेंट के लाेगाें द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें सभी ने यह संकल्प लिया कि वृक्षों काे लगाने के साथ-साथ उसका समुचित रख-रखाव कर उन्हें जीवित बनाये रखना अति महत्वपूर्ण कार्य है। जिसे सभी को निभाना है जिससे कि हमारे जीवन में एक कुशल वातावरण पैदा हाे सके।

कम्पनी के महानिदेशक पवन अग्रवाल की सदैव से यही प्रेरणा रही है कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा वृक्षाराेपण कर कम्पनी में इको-फ्रेन्डली वातावरण तैयार होने के साथ-साथ आस-पास के ग्रामों में रहने वाले जनमानस के जीवन में भी एक खुशहाल वातावरण तैयार हो सके। कम्पनी इसमें अपना अमूल्य याेगदान देकर इस कार्यक्रम काे सफल बनाने मे सतत प्रयास करती रहेगी।