October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

वृक्षारोपण जीवन के लिए बहुत जरूरी दीपक बाली

Spread the love

भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि पेड़ पृथ्वी की सुंदरता ही नहीं बल्कि जीवन दायक भी है, अतः हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए। आए दिन पेड़ों का होता कटान ही हमें विनाश की ओर ले जा रहा है और ऑक्सीजन के अभाव में जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

यह बात बाली ने काशीपुर ग्रीन एंड क्लीन फाउंडेशन संस्था द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष में कुंडेश्वरी रोड पर अपना घर कॉलोनी में संस्था के अध्यक्ष अजय चौधरी के निर्देशन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर उन्होंने संस्था का आभार भी जताया। यहां के बाद बाली ने नगर निगम में भी हो रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

बता दें कि विगत कई वर्षों से लगातार अजय चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के सभी सदस्य अपनी कड़ी मेहनत से काशीपुर शहर को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर संस्था द्वारा अपना घर सोसायटी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से दर्जनों पौधे लगाकर सोसायटी के सम्मानित जनो को प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा सभी के द्वारा पौधों की देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि नगर आयुक्त विवेक राय, संस्थाध्यक्ष सर्वेश बंसल, अपना घर सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लन, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी व उमेश जोशी, मनोज डोबरियाल एवं संजय चतुर्वेदी  सहित दर्जनों स्त्री पुरुष पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अर्चना लोहनी का विशेष आभार प्रकट किया गया जिन्होंने परम्परागत रूप से हरेला पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।