August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भारतीय जनता पार्टी ने किया कांग्रेस समेत सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन।

Spread the love

देश की नवनिर्वाचित महामहिम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान से गुस्साए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा काशीपुर में आज कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया।

काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा देश को तोड़ने और देश की गरिमा को खराब करने का काम किया है। कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश की नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ बयान देते हुए राष्ट्रपत्नी शब्द से संबोधित किया है। अधीर रंजन चौधरी के इस शब्द के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। इसी के तहत आज पार्टी और उसके नेता अधीर रंजन चौधरी तथा सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर गुरविंदर सिंह चंडोक, रवि पाल, प्रशांत पंडित, पुष्कर सिंह बिष्ट, कमल हुंडा, मोहन सिंह बिष्ट, रीति नागर, मंजू यादव, वैशाली गुप्ता, रजत सिद्धू, सुरेंद्र सिंह जीना, विकास राणा विट्टू, खिलेंद्र चौधरी, अभिषेक गोयल, डॉ. गिरीश तिवारी और पुलकित सेठी आदि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे

You may have missed