August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम।

Spread the love

काशीपुर में अज्ञात चोरों ने रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी के घर पर दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला आरपीएफ इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बीते रोज काशीपुर कोतवाली के टांडा उज्जैन पुलिस चौकी पुलिस को दी तहरीर में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रणदीप कुमार ने बताया कि वह रेलवे कॉलोनी में आवास 76/ए में रहते है। गुरुवार को उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर करीब 12.40 बजे उनकी पत्नी कविता बच्चों को स्कूल से लेने के लिए स्कूटी से गई और करीब सवा बजे बच्चों को लेकर स्कूल से लौट आई। इस दौरान घर में घुसे चोर अलमारी में रखे दो लाख रुपये व दो एंड्रायड मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

You may have missed