April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

डबल इंजन की सरकार में रोजगार देने के नाम पर भर्ती घोटाला पूरे देश में चर्चा का विषय- जितेन्द्र सरस्वती

Spread the love

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली रैली भाजपा के ताबूत की कील साबित होगी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि पूरे देश की जनता आज महंगाई से त्रस्त है, रोजगार के नाम पर युवाओं को लाठियों का सामना करना पड़ रहा है,अकेले उत्तराखंड का ही उदाहरण पूरे देश के सामने है, जहां पर डबल इंजन की सरकार में रोजगार देने के नाम पर भर्ती घोटाला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सत्ता में बैठे हुए लोग अपने चाहतों को नौकरी देने के नाम पर उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य छलने का काम कर रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की उपस्थिति में उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रतिभाग कर पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इंजन वाली भाजपा सरकार की पोल खोलेंगे।