खबर प्रवाह (21 सितम्बर 2022)
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,पीसीसी बनाए जाने पर क्षेत्र भर के कांग्रेसियों हर्ष व्यक्त किया । लंबे समय से अपने संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाली अलका पाल क्षेत्र में अपना एक मजबूत जनाधार रखने वाली कांग्रेस नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। कांग्रेस हाईकमान के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व जारी उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। प्रदेश हाईकमान ने प्रदेश कार्यसमिति,पीसीसी सदस्य बनाकर देहरादून में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत किया है। अलका पाल ने कांग्रेस हाईकमान सहित वरिष्ठ कांग्रेसी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है,उसके प्रति पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल वर्तमान में पीसीसी सचिव के अतिरिक्त महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर रही हैं।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।