October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन।

Spread the love

खबर प्रवाह (30 सितम्बर, 2022)

काशीपुर के चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत एनएसएस की छात्राओं ने पोषण एवं सन्तुलित आहार से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर बनाये तथा एसो० प्रो० एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वन्दना सिंह ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का उद्देश्य, थीम एवं पोषक तत्वों की जानकारी दी। इस अवसर पर गृहविज्ञान प्रवक्ता श्रीमती शीतल अरोरा द्वारा सन्तुलित पोषण के अन्तर्गत प्रोटीन, बसा, कैल्शियम आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। अन्त में आर्शीवचन के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० कीर्ति पन्त ने स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवन के लिए पौष्टिक आहार पर बल दिया, एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना मु के मिशन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० गीता के मेहरा, मन्जु सिंह, डॉ० अंजलि गोस्वामी, डॉ० रंजना, डॉ० मंगला, श्रीमती मीनाक्षी वि पन्त, कु० सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।