August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो ने सवारियो के अलावा ढाबों से भी की कमाई।

Spread the love

खबर प्रवाह (09 अक्टूबर, 2022)

उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो ने बसों में न केवल सवारियों से आय बढ़ायी है बल्कि इसके अलावा ढ़ाबों से भी आय बढ़ाई है। सितंबर माह में काशीपुर डिपो ने ढ़ाबों से कुल 73 हजार 338 रुपये की आय की है।

आपको बताते चलें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो से दिल्ली, आगरा, देहरादून आदि लंबे रूटों पर बसें जाती हैं तथा इन स्थानों पर जाने वाली बसें ढ़ाबों पर रुकती हैं। जहां खाने-पीने के लिए आधा घंटा बस रोकी जाती है। चूंकि मुख्यालय से ही यह ढाबे अनुबंधित होते हैं। जिसके लिए ढाबा संचालक निगम को किराया देते हैं। जो एक फेरे और एक बस का 102 से 120 रुपये तक होता है। यह आय हर महीने मुख्यालय को भेजी जाती हैं। जिसमें कुल रकम से जीएसटी काटने के बाद बाकी रकम निगम के खाते में जाती है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने कहा सितंबर माह में ढ़ाबों से कुल प्राप्त आय 73 हजार 338 रुपये रही। जिसमें 15 हजार रुपये जीएसटी काटकर 10 हजार नौ सौ 92 रुपये सरकारी खाते में जमा हुए। जबकि शेष 62 हजार 346 रुपये निगम के खाते में जमा हुए हैं।

You may have missed