April 4, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भूकंप के झटको से डोली धरती लोग निकलकर भागे घर से बाहर, सीसीटीवी कैमरे की वीडियो में 21 सेकेंड तक डोली धरती।

Spread the love

खबर प्रवाह (09 नवम्बर, 2022)

देश के अनेक राज्यों में मध्यरात्रि में अचानक भूकंप आने से धरती डोल गयी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रात्रि में अब से कुछ देर पूर्व करीब 1.57 बजे नेपाल समेत देश के अनेक राज्यों में मध्यरात्रि में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। देश के उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकम्प के झटके महसूस होते ही लोग अपने अपने घरों से दहशत के कारण रात्रि में ही बाहर निकल आये। काशीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह की कोई जानमाल के नुकसान की कहीं से भी कोई खबर नहीं आई है।