खबर प्रवाह (09 नवम्बर, 2022)
देर रात से देश की राजधानी दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात आए भूकंप का केंद्र नेपाल और मणिपुर था। इसके अलावा चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। फिलहाल इसकी वजह से भारत में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। भूकम्प का मुख्य केंद्र नेपाल रहा और पिछले पांच घंटों में यहां दूसरा भूकंप है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ट्वीटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार- 8 और 9 नवंबर के बीच देर रात 1:57 बजे आए इस भूकंप का पैमाना 6.3 था, जिसका असर दिल्ली एनसीआर समेत नेपाल और चीन में भी देखा गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था। नेपाल सहित भारत के अनेक राज्यों में देर रात 1:57 बजे पहला भूकंप आया इसके बाद रात 3:15 भूकंप के झटके महसूस किए गए। दूसरी बार आए भूकंप की तीव्रता 3.6 पर महसूस की गई। पश्चिम नेपाल में पिछले 24 घंटों में आए 3 झटकों के बाद 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा नेपाल से सटे राज्य उत्तराखंड के कई जिलों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह 6:27 पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। सीसीटीवी कैमरा में भूकंप के झटके साफ देखे जा सकते हैं।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।