देश के विभिन्न स्थानों पर बीते दिनों मध्यरात्रि में 1 बजकर 58 मिनट पर आए भूकंप के बाद एक बार फिर कुछ देर पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र में भी कुछ देर पहले आये भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटकों को लोगों ने महसूस किया। भूकंप की वजह से लोगों के मन में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। आपको बता दें कि दो दिन पूर्व रात्रि में लगभग 1:58 पर उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से हिल गयी थी। अब से कुछ मिनट पूर्व फिर एक बार फिर भूकंप ने अपने होने के एहसास कराया है। भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई गई है। इसके पूर्व देर शाम पर्वती क्षेत्रों में भूकंप की सूचना प्राप्त हो रही है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।