August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में टीम ने की चालानी कार्यवाही, हजारों का चालान वसूला।

Spread the love

खबर प्रवाह (21 नवम्बर,2022)

काशीपुर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेकने, सामान्य कूड़े में मेडिकल वेस्ट व सेनेटरी वेस्ट मिलाने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग करने पर आज ताबड़तोड़ की गई। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार 800 रुपये के 7 चालान किये। आज की कार्रवाई में मुरादाबाद रोड स्थित एक हॉस्पिटल का 5,000 रुपये व अलीगंज रोड स्थित 2 हॉस्पिटल के 10-10 हजार के चालान किये गए। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने व सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने वालो के विरुद्ध प्रतिदिन चलानी कार्यवाही की जा रही है। जिसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट शासन व उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। छापेमार टीम में लाइसेंस लिपिक जितेंद्र कुमार, लेखा लिपिक बलवंत सिंह, कोणार्क ग्लोबल सर्विस से नीरज पारछे आदि शामिल थे।

You may have missed