October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के द्वारा कल किये जाने वाले कार्यक्रम से पहले प्रि पब्लिसिटी कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के द्वारा कल 25 तथा 26 नवम्बर को काशीपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आदि के तहत आज एक प्री पब्लिसिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्री पब्लिसिटी कार्यक्रम कार्यक्रम जीजीआईसी काशीपुर में आयोजित किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता जयसवाल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती उर्मिला आईसीडीएस विभाग से उपस्थित रही। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के भूपेंद्र सिंह नेगी के द्वारा किया गया।