August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कुंडा थाना पुलिस ने किया शादी कराने के नाम पर नाबालिग को बेचकर पैसा कमाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखिये वीडियो।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (25 नवम्बर, 2022)

काशीपुर का कुंडा थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा शादी के लिए महँगी कीमत पर पैसा कमाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मामले में गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 महिलाओं समेत कुल चार अभियुक्त अभी फरार हैं। मामले का खुलासा एसपी काशीपुर में कुंडा थाने में किया।

दरअसल पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के थाना कांठ के ग्राम हल्दुआ रामपुर तथा वर्तमान में काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर की रहने वाली ऊषा देवी पत्नी स्व० जयकुमार ने बीती 15 नवम्बर को गोंडा थाने में आकर सूचना दी कि बीते माह 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उनकी नाबालिग पुत्री अचानक कहीं गुम हो गई है जिसका कि काफी खोजबीन के बाद ही पता नहीं चल पाया है। इस पर कुंडा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर मामले के खुलासे के लिए कुंडा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीमों का गठन किया।

शुरुआती जांच में पता चला कि ऊषा देवी के पति की मृत्यु करीब 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसकी आर्थिक तंगी इतनी थी कि वह अपने गाल में उपजे एक बड़े हुए ट्यूमर का भी इलाज भी नहीं करा पा रही थी और रात दिन दर्द से परेशान रहती थी। इसी बीच उसके पड़ोस में रहने वाली एक शातिर गिरोह इसके संपर्क में आया। सोनिया कुमारी व उसके मुंह बोले पति राजू ने नाबालिग को उसके मां का इलाज कराने के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया और उन दोनो ने मौके का फायदा उठाकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर राजस्थान ले गए। वहां उक्त दोनो ने पूर्व से अभियुक्त के परिवार से इस शर्त के साथ शादी तय की कि वह उस लड़की को बेचने के बदले में 3 लाख रुपये देगें। जिसके साथ नाबालिग की शादी होनी थी वह लड़का पागल और दिव्यांग है। इस पर महिला एवं उसके मुंह बोले पति ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर तीन लाख में बेच दिया और खुद पैसे लेकर चंपत हो गए। उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। कुंडा थाना पुलिस ने अपने मुखबिर व सर्विलांस की मदद व जअपने अथक प्रयास से करीब एक सप्ताह के अन्दर उस नाबालिग बालिका को राजस्थान के जिला अलवर के ग्राम-मेवली थाना कोट्कासिम जिला अलवर राजस्थान जाकर नाबालिग को बरामद करते हुए गिरोह का भंडाफोड किया। इस मामले में शामिल उस विकलांग के साथ शादी कराने वाले पिता मनोज कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम-मेवली थाना कोट्कासिम जिला अलवर राजस्थान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में फरार गिरोह के सदस्य सोनिया कुमारी निवासी केवलगढ़ी, हाथरस उ0प्र0,राजू पुत्र पूरन सिंह निवासी माधावाला गढी, सुनील देवी पत्नी मनोज कुमार व उनके पुत्र, मोनू पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम मेवली थाना कोटकासिम जिला-अलवर राजस्थान के विरुद्व गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिह फर्त्याल, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद चौकी प्रभारी सूर्या, भूमिका पाण्डे, कॉन्स्टेबल सुमित कुमार, सत्येन्द्र पाल तथा महिला कॉन्स्टेबल रश्मि दुबे शामिल रहीं।

You may have missed