October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट ने आयोजित किया प्रेरक व्याख्यान।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (30 नवम्बर,2022)

काशीपुर में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट के तत्वावधान में एक व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर संजय राजपूत ने विद्यार्थियों के सम्मुख अवसाद, कठिन परिस्थितियों से उबरने में सहायक प्रेरणादायी एवं मनोरंजक वार्ता प्रस्तुत की। गुरुनानक गर्ल्स विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जॉन पॉल हैरिस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वल से हुआ।

क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि वर्तमान चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में बहुत आवश्यक है कि पढ़ने वाले बच्चों को अवसाद निराशा एवं हताशा जैसी स्थिति से बचाया जाए . क्लब सचिव श्रीमती सुरुचि सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर रो. बी.एस.सेठी, रो.सुभाष शर्मा, रो.सरेंद्रपाल श्रीमती रेखा राजपूत, श्रीमती पूनम जोशी सहित विद्यालय स्टाफ़ एवं छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे।