खबर प्रवाह (04 दिसम्बर 2022)
काशीपुर में सड़क दुर्घटना में कांग्रेसी नेता के गंभीर रूप से घायल पुत्र की इलाज के दौरान कुछ देर पूर्व मृत्यु हो गयी। युवा कांग्रेसी नेता के पुत्र की असामयिक मौत पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। इससे पहले परिजनों ने ग्राम सरवर खेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परंतु परिजन घायल को मुरादाबाद ले गए जहां पर उन्होंने घायल को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था।

आपको बता दें कि काशीपुर के कांग्रेसी नेता राशिद फारूकी का 20 वर्षीय पुत्र अमान अपनी मोटरसाइकिल से समय करीब 8:15 भारतीय रेस्टोरेंट से अपने घर मोहल्ला महेशपुरा के लिए रवाना हुआ था जैसे ही वह भारतीय रेस्टोरेंट से मेन रोड पर पहुंचा तभी धर्म कांटे के पास अचानक उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर भारतीय रेस्टोरेंट से पहुंचे परिजनों ने सरवन खेड़ा में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया परंतु परिजन उसे मुरादाबाद ले गए जहां पर उन्होंने घायल अमान को मुरादाबाद से दिल्ली रोड पर स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अमान की मौत की जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।