October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 43वीं गिरफ्तारी।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (06 दिसम्बर, 2022)

प्रदेश के चर्चित यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में विवेचना कर रही एसटीएफ द्वारा आज पेपर लीक कराने के मामले में 43 वीं गिरफ्तारी करते हुए पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके अभियुक्त केन्द्रपाल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज कुमार चौहान पुत्र शमशेर बहादुर की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार चौहान मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के जसपुर के कासमपुर का रहने वाला है तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के औरंगाबाद में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात है। एसटीएफ द्वारा पेपर लीक मामले सभी अभियुक्तों की आगे की कड़ियों की लगातार तलाश जारी रखी हुई है। इस दौरान अभियुक्त केन्द्रपाल ने जिन अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी है। उनका चिन्हीकरण लगातार किया जा रहा है। नकल करने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ में पता चला कि करीब 08 से 10 अभ्यर्थियों द्वारा नकल करने बाद अपनी पेमेन्ट मनोज कुमार चौहान को दी गयी थी। जिसने उन सभी को केन्द्रपाल व ललितराज शर्मा के नकल सेन्टर में परीक्षा कराने हेतु भेजा था। इस कड़ी में अभी अन्य अभ्यर्थियों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिनके द्वारा परीक्षा में किसी न किसी के माध्यम से धांधली कर नकल की गयी है।