खबर प्रवाह (15 दिसम्बर, 2022)
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज पुलिस की पाठशाला के अन्तर्गत सब इंस्पेक्टर सुप्रिया नेगी द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए बने गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐप को डाउनलोड करके छात्रायें अपने साथ होने वाली छेेड़छाड़ और अप्रत्याशित घटनाओं में किस तरह पुलिस प्रशासन की सहायता प्राप्त कर सकती हैं और यदि वे चाहें तो उनका नाम गुप्त भी रखा जा सकता है।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से विधाता साह, ऋचा तिवारी, निधि उपाध्याय, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, मन्जु सिंह, डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 रंजना, डॉ0 पुष्पा धामा, किरन फर्त्याल, शिवानी साह आदि उपस्थित रहे।







सम्पादक
खबर प्रवाह

More Stories
निर्माण का मलवा सडकों पर फेंका तो होगी कार्रवाई, नगर निगम काशीपुर ने जारी की सख्त चेतावनी।
भोजन माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, काशीपुर जिलाध्यक्ष अलका पाल बोलीं भोजन माताओ का सड़कों पर उतरना सरकार की नारी विरोधी सोच का नतीजा।
काशीपुर में महीने भर के भीतर तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा