October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

रामकथा वाचक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर काशीपुर कोतवाली प्रभारी से मिला भावाधस-भीम का शिष्टमंडल।

Spread the love

खबर प्रवाह (15 दिसम्बर, 2022)

काशीपुर में आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस-भीम) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार नैनीताल से काशीपुर पहुंचे। इस दौरान वाल्मीकि समाज से मुलाकात कर कोतवाली काशीपुर प्रभारी मनोज रतूडी से एक शिष्ट मण्डल के रूप में मुलाकात की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी को अवगत कराया कि आवास विकास कलोनी स्थित अग्रसेन पार्क में चल रही रामकथा में बीती दिनों कथा वाचक व्रजेश पाठक द्वारा भगवान वाल्मीकि जी पर अशोभनीय टिप्पणी की गयी है।

जिस पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने लिखित मे कथा वाचक के विरूद्ध तहरीर काशीपुर कोतवाली में दी। जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिसको लेकर भारत के वाल्मीकि समाज में रोष व्यक्त है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूडी द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द जांच करने के बाद कार्यवाही की जायगी। ओस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार, उत्तराखण्ड प्रभारी सतीश पारछे, शिव नन्दन टांक, विनोद सूद, मुकेश चोधरी आदि भावाधस-भीम के पद अधिकारी उपस्थित थे।