ख़बर प्रवाह (22 दिसम्बर, 2022)
काशीपुर में आज सहायक नगर आयुक्त श्री विनोद लाल व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 अमरजीत सिंह साहनी द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए नगर क्षेत्र में सिंगल use प्लास्टिक का प्रयोग करने व सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में 25 चालान करते हुए 20 हजार 700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया व 8 हजार 500 रुपये का नगद जुर्माना वसूला गया। अन्य के विरुद्ध नोटिस की कार्यवाही की जा रही है। जिसमे 5 व्यक्तियों पर हाथ में पॉलीथिन कैरी करने पर 100-100 रुपये का जुर्माना भी किया गया। छापेमारी टीम में जितेंद्र देवान्तक, लाइसेंस लिपिक, संजय कुमार कार्यालय सहायक, विक्रांत यादव, सुमित सौदा पर्यावरण पर्यवेक्षक, रितेश आदि सम्मिलित रहे।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।