October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर पुलिस ने किया नशीली गोलियों और कैप्सूल्स के साथ युवक गिरफ्तार।

Spread the love

खबर प्रवाह 11 जनवरी, (2023)

काशीपुर पुलिस ने नशीली गोलियों और कैप्सूल्स के साथ युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया है। सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा ने आज पूरे मामले का खुलासा किया।

आपको बताते चले कि ऊधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में नशे के ख़िलाफ़ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत काशीपुर कोतवाली के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी इस दौरान उन्हें ग्राम गुलजारपुर से पहले पुराने टयूबबैल के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इस दौरान व्यक्ति ने अपना नाम हिमांशु बाठला पुत्र श्री मुरारी लाल बाठला निवासी कुण्डेश्वरी पर्वत कुंज कॉलोनी काशीपुर थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर बताया। पुलिस को इसके कब्जे से प्रतिबिन्धित नारकोटिक्स से सम्बन्धित 620 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर अभियुक्त हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। अभियुक्त पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी, कॉन्स्टेबल किशोर फर्त्याल, गजेन्द्र गिरी, मुकेश कुमार, सुरेन्द्र आदि शामिल रहे।