ख़बर प्रवाह (19 जनवरी, 2023)
काशीपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला लाहोरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 23 वां वार्षिकोत्सव कल बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्षेत्र की सभी धर्म प्रेमी जनता से श्री बालाजी पावन धाम मंदिर परिवार ने अनुरोध किया है कि बाबा के भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में कल श्री बालाजी पावन धाम मंदिर में पहुंचकर आरती में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने एवं प्रसाद ग्रहण करें। श्री बालाजी पावन धाम मंदिर परिवार के मुताबिक श्री बालाजी महाराज के 23वें वार्षिकोत्सव की शुरुआत सुबह 6:30 बजे मुख्य आरती के साथ होगी उसके बाद 11:30 बजे हवन, दोपहर 2:30 बजे सुंदरकांड तथा शाम को 5:30 बजे मुख्य आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।