खबर प्रवाह (01 फरवरी, 2023)
काशीपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से लाखों की नकदी समेत जेवरात बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
आज कोतवाली में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं के खुलासों के लिये गठित पुलिस टीम ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों का अवकोलन के पश्चात आज मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के पास से मोहल्ला अल्लीखां काली बस्ती निवासी नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र मौ. रईस व ग्राम चिलकिया थाना रामनगर निवासी जावेद खान पुत्र रिसाल अहमद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गले की चेन, कंगन, पेंडेंट, अंगूठी आदि समेत एक लाख बीस हजार रुपए नकदी बरामद की है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा