May 26, 2026

New Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर के विकास के लिए काशीपुर विधायक ने ली समीक्षा बैठक।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (02 मार्च, 2023)

काशीपुर में आज मुरादाबाद रोड स्थित नवीन कृषि मंडी गेस्ट हाउस में स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने जल निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग समेत डेढ़ दर्जन विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिसमें समस्त विभाग के अधिकारी गणों ने प्रतिभाग किया। समीक्षा बैठक में मुख्यतः सबसे ज्यादा नगर क्षेत्र में आरओबी निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था को लेकर समस्या के बारे में चर्चा की गई। साथ ही अमृत योजना के तहत चल रहा धीमी गति से कार्य के विषय मैं भी चर्चा हुई। यहां बता दे की इससे पूर्व हुई समीक्षा बैठक मे जो कार्य पेंडिंग हो गए थे उनको पूर्ण करने के विभागीय अधिकारी को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि यातायात व्यवस्था जो चरमरा रही है उसका मुख्य कारण आरओबी निर्माण की धीमी गति होना है। उन्होंने कहा कि रोड डायवर्जन करने के लिए पुलिस को कहा गया है। जल्द ही ई-रिक्शाओं का संचालन भी रोडो के डायवर्जन के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरओबी निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही विद्युत आपूर्ति के लिए भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करे ।साथ ही जल निगम को भी आदेशित किया गया है वह जल सप्लाई समय अनुसार करें, इसके साथ ही उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था और नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए वह प्रयासरत है। इसी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सीपीयू और यातायात पुलिस को नगर क्षेत्र में लगाया गया है जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इसी के साथ ही समस्त विभाग के अधिकारी ने उनके सामने आ रहे हैं समस्याओं के बारे में भी विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को जानकारी दी। उन्होंने जल्द ही आ रही समस्याओं के बारे में निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया।