ख़बर प्रवाह (04 मार्च, 2023)
उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में आज जीएसटी की टीम ने शहर में कई जगह छापेमारी की जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई।
आपको बता दे कि आज जसपुर शहर में टैक्स चोरी को लेकर जीएसटी की टीम ने शहर में कई प्रतिष्ठानों पर अलग अलग टीम बनाकर एक साथ छापेमारी की जिससे शहर में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के डर से व्यापारियों ने दुकानों को भी बंद कर दिया। वहीं जीएसटी जवाइन्ट कमिश्नर रणवीर सिंह ने बताया कि 28 स्थानों को चिन्हित कर कार्यवाही की गई है। पिछले काफी लंबे समय से इस पर काम किया जा रहा था जिसमे से 5 स्थानों को सील कर दिया गया है। बाकी जगह से कुछ पेपर ओर मोहरे मिली है उनका सत्यापन किया जाएगा और आकड़ो को मिलाया जाएगा टेक्स के मामले में कुछ वकील भी शामिल है वंही उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।