October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर में फूलों की होली महोत्सव 6 मार्च को।

Spread the love

खबर प्रवाह (04 मार्च, 2023)

काशीपुर में श्री राधा कृष्ण होली महोत्सव परिवार, काशीपुर की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महापर्व के शुभ अवसर पर गंगे बाबा मंदिर रोड स्थित छोटे भैया की बगिया से फूलों की होली शोभायात्रा सोमवार 6 मार्च को प्रारंभ होकर श्री बांके बिहारी मन्दिर डा. लाइन से पूर्व की भांति और धूमधाम से निकाली जायेगी। जिसमें मुख्य आकर्षण फूलों की होली रहेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। शोभायात्रा गंगेबाबा मंदिर रोड से होते हुए मुख्य बाजार के रास्ते महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी और चन्द्रावती महाविद्यालय के सामने से होते हुए रतन रोड के रास्ते सिंघान होली चौक और मुंशीराम चौराहा होते पुनः गंगे बाबा मंदिर रोड स्थित छोटे भैया की बगिया पहुंचेगी।