ख़बर प्रवाह (05 मार्च, 2023)
काशीपुर की मशहूर दरगाह हजरत न्याज अली शाह उर्फ़ बाबा बोंगे शाह रहo का 124 वा उर्स मोहल्ला अल्ली खा स्थित हजरत रहमत शाह बाबा के आस्ताने पर धूम-धाम से मनाया जा रहा है।
प्रेस को यह जानकारी देते हुए कमेटी के सदर सरताज हुसैन व सेक्रेटरी समर खान ने बताया की बीती शाम से हजरत बौंगे शाह बाबा का सालाना 124वा उर्स मनाया जा रहा है, जो अंगामी 07 मार्च की प्रातः प्रदेश व देश के लिए दुआ किए जाने के बाद बुधवार को कुल शरीफ की रस्म के बाद समापन को पहुंचेगा। उन्होंने बताया की मज़ार पर हर वर्ष हज़ारो की तादाद में देश के दूर दूर के इलाको से जायरीन शिरकत कर अपनी मनौती मांगते हे और बाबा की मज़ार पर चादर और फूल पेश करते है। इस ही क्रम में आज अल्ली खां चौक से बाबा की सरकारी चादर को अकीदत और मोहब्बत के साथ निकालते हुए दरबार में पेश की। इस दौरान कमेटी के सरपरस्त व पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन,अज्जू खां,रफी ख़ान, रईस ख़ान,मोहम्मद फारुख,परवेज मंसूरी,डॉक्टर एम ए राहुल, आरिफ खान विशेष रूप से शामिल रहेंगे।







सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी हरीश रावत द्वारा निकाली गई जनसंवाद यात्रा : अरुण चौहान
विशाल संकीर्तन से पहले काशीपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा