August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन, देखिए वीडियो।

Spread the love

खबर प्रवाह (16 मार्च, 2023)

गैरसैण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायकों पर सदन की गरिमा को तार तार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के साथ अभद्र व्यवहार अमर्यादित आचरण किये जाने के बाद प्रदेशभर की 60 लाख मातृशक्ति में खासा रोष व्याप्त है। इसी को लेकर प्रदेशभर में आज प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत काशीपुर के कुंडा चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने महिलाओं के अपमान की बात कहते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। 

आज भरतपुर मेघावाला मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष अकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कुंडा चौराहे पर पहुँचकर कांग्रेस पार्टी के सांसदों और विधायकों और पार्टी नेताओं पर महिलाओं के अपमान किये जाने का आरोप लगाते हुए काँग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कांग्रेसी विधायकों पर बीते रोज सदन की पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी के अपमान को मातृशक्ति के अपमान का  आरोप लगाते हुए सदन के सभी कांग्रेसी विधायको से सार्वजनिक रूप से ऋतु खंडूरी समेत प्रदेश की सभी मातृशक्ति से माफी मांगने की बात कही। आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी रही है और उनका यह चेहरा अनेक बार सामने आया है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम में अनुसूचित जाति से हुकुम सिंह, रवि साहनी, राजकुमार गुंबर, शीतल जोशी, लखविंदर सिंह, उमेश चौबे, महिला मोर्चा से रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, रीना मौर्य, आकांक्षा ठाकुर, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, सतपाल सिंह, अंकुर कुमार, प्रशांत कुमार, भगवान दास, इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed