October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कैलाशी देवी पल्प एंड पेपर मिल के स्वामी मुदित गोयल ने मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर में पहुंचकर की पूजा अर्चना।

Spread the love

खबर प्रवाह (28 मार्च 2023)

काशीपुर के माँ बाल सुन्दरी देवी परिसर लगने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले का नवरात्र के प्रथम दिवस से ध्वजारोहण होने के बाद शुभारंभ हो चुका है। जिसके बाद से मां के दरबार में रोजाना सैकड़ों की संख्या में सुबह से शाम तक मां के भक्तों माथा टेकने मां के दरबार पहुंच रहे हैं और मन्नत मांग रहे हैं। इसी क्रम में कैलाशो देवी पल्प एंड पेपर मिल के स्वामी मुदित गोयल भी मां के दरबार पहुंचे और पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के भवन में मौके पर मौजूद सहायक प्रधान पंडा के तौर पर पंडा मनोज कुमार अग्निहोत्री पूजा पाठ संपन्न करवाया इस दौरान आकाश गर्ग एवं मां मनसा देवी यात्रा प्रमुख विकास शर्मा “खुट्टू” भी मौजूद रहे।