August 26, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए काँग्रेस नेत्री अलका पाल कर्नाटक रवाना।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (20 अप्रैल, 2023)

कर्नाटक विधानसभा के अंतिम चरण के प्रचार अभियान के लिए पीसीसी सदस्य एवं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मैसूर लोकसभा क्षेत्र की ऑब्जर्वर अलका पाल कर्नाटक रवाना हो गई। आगामी 20 अप्रैल से लेकर 9 मई तक वह मैसूर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रचार को गति प्रदान करेंगी। इस विषय में जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि मैसूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण के प्रचार अभियान के अंतर्गत वह विगत 16 मार्च से 31 मार्च 8 तक विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन के लिए विधानसभा स्तर पर प्रचार समिति बनाकर पार्टी का प्रचार आरंभ किया जा चुका है। पार्टी प्रत्याशी घोषित होने पर अंतिम चरण के प्रचार के लिए वह 19 अप्रैल से आगामी 9 मई तक कर्नाटक विधानसभा के अंतर्गत मैसूर लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों और प्रचार के लिए सक्रिय रहेंगी। अलका पाल ने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रनदीप सिंह सुरजेवाला और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी।

You may have missed