October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

अग्रवाल समाज एकता अभियान काशीपुर की टीम के सहयोग से श्री रामलीला मैदान में 7 दिवसीय योग तथा चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (22 मई, 2023)

अग्रवाल समाज एकता अभियान काशीपुर की टीम के सहयोग से रामलीला मैदान में योग तथा चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। जिनमें स्वामी निर्भय और उनकी टीम द्वारा नाड़ी और मर्म चिकित्सा के माध्यम से लोगों का इलाज किया जाएगा। यह शिविर 7 दिन तक चलेगा। शिविर में सुरभि अग्रवाल राष्टीय महिला सचिव, सुरभि बंसल जिला महिला अध्यक्ष , प्रगति अग्रवाल जिला महिला कार्यकारी अध्यक्ष, सपना अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, रूही अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि ने पहुंच कर अपना योगदान दिया और कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। राष्टीय सूचना तथा संपर्क प्रभारी नवीन सिंघल ने सभी पदाधिकारियो को बधाई दी जिन्होंने काशीपुर में इतना अच्छा योग और चिकित्सा शिविर लगवाया है और समाज के लिए बहुत अच्छा काम किया है। नवीन सिंघल ने बताया हमारी राष्टीय महिला सचिव सुरभि अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष सुरभि बंसल, जिला महिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रगति अग्रवाल और सभी काशीपुर पदाधिकारी अग्रवाल समाज के लिए काशीपुर में बहुत अच्छा काम कर रहे है।