October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में संपन्न हुई वाद विवाद प्रतियोगिता

Spread the love

ख़बर प्रवाह (24 मई, 2023)

काशीपुर में स्थित कुमाऊं के प्रसिद्ध ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में एक बार फिर बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करने एवं उनके अंदर बोलने और सोचने समझने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । आपको बता दें कि यह वाद विवाद प्रतियोगिता “सेंसरशिप इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स शुड बी मैंडेटरी” के मुद्दे पर आयोजित की गई। इस दौरान दोनों ही प्रतियोगी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पक्ष की टीम से ध्वनि एवं विपक्षी टीम से आदित्य को बेस्ट स्पीकर का खिताब मिला । वही मनरूप को द्वितीय एवं कशिश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इस कार्यक्रम को लेकर सभी डिपार्टमेंट के बच्चों में खासा उत्साह भी दिखाई दिया । इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा द्वारा बच्चों को अपने जीवन एवं कॉलेज में इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गईं और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जिनसे छात्र छात्राओं के हुनर में एक निखार आता है, लगातार संस्थान में प्राथमिकता के तौर पर करवाते रहने की बात कही। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज सचिव शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीट्यूशनल हेड प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा ,सतीश कांडपाल सभी अध्यापक गण एवं अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।