October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

जानिए एशिया कप क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कहाँ होगा, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने किया एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान।

Spread the love

क्रिकेट की दुनिया से जुड़े क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर इसी साल अगस्त सितम्बर में होने वाले एशिया कप से आई है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत फाइनल सहित कुल 13 मैच होंगे जोकि श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाएंगे। इस बार एशिया कप के सिर्फ चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि 19 मैच श्रीलंका में होंगे। हाईब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने वाले एशिया कप का आगाज 31 अगस्त से होगा जोकि 17 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी। वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ एक ग्रुप में जबकि श्रीलंका, बंगलादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रखा गया है। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। फिर सुपर-4 में राउंड राबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 2 टीमें फाइनल में पहुंचेगी। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया। यहां तक कि टूर्नामेंट मुश्किल में पड़ गया था लेकिन अंततः पीसीबी ने झुकने का फैसला किया। अब भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। इसके अलावा वे मुकाबले भी श्रीलंका में खेले जाएंगे जिनमें भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हों। वहीं, फाइनल मैच भी श्रीलंका की मेजबानी में ही खेला जाएगा।