ख़बर प्रवाह (21 जुलाई, 2023)




वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने मणिपुर की घटना को शर्मसार करने वाला बताते हुए केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जिस तरह से 77 दिनों से मणिपुर जल रहा है, उस पर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना महाभारत काल की घटना को याद दिलाती है। अफसोस का विषय है कि इस शर्मसार घटना पर भाजपा की कोई भी महिला केंद्रीय मंत्री सामने आकर इसकी निंदा नहीं कर रही, केंद्र के कैबिनेट में बैठी महिला मंत्रियों को चाहिए कि मणिपुर की घटना पर सरकार से इस्तीफा मांगे। पीसीसी सचिव अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि सरकार के नुमाइंदे इस शर्मसार करने वाली घटना पर खामोश है। उन्होंने मणिपुर सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की। नारी प्रधान देश में आज नारियों को निर्वस्त्र घुमाना मणिपुर में जंगलराज का गवाह है।






सम्पादक
खबर प्रवाह


More Stories
प्रेमी के जन्मदिन पर पति को दिया मौत का गिफ्ट, सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या, पत्नी की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
हादसा समझ रही थी पुलिस, गले पर मिले संदिग्ध निशान; हत्या की आशंका, फॉरेनसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य।
135 फीट ऊंचे तिरंगे तले एक हुआ काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने रचा इतिहास, मोहल्ला अल्ली खां में लहराया तिरंगा।