October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने काशीपुर के उभरते क्रिकेटरों के लिए किया यह बड़ा ऐलान।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (02 अगस्त, 2023)

विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार और भारतीय इनके क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने के दौरान वह रामनगर रोड स्थित सैम्फोर्ड क्रिकेट एकेडमी में इंफ्रास्ट्रक्चर देखने गए और कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देने के साथ ही खिलाड़ियों के बेहतरीन प्लेटफार्म बनाने पर जोर दिया। इस दौरान द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित और दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने काशीपुर से क्रिकेट में उभरते खिलाड़ियों को कोचिंग देने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलने के प्लेटफार्म तो है लेकिन एक बेहतरीन कोचिंग की कमी हमेशा से ही महसूस की जाती रही है। होटल अनन्या में आयोजित कार्यक्रम में मंच का संचालन देश का नाम रोशन कर चुके वेटलिफ्टर राजीव चौधरी ने किया और इस आयोजन को सैम्फोर्ड के डायरेक्टर विनीत सिंघल ने किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।