October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

काशीपुर के चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (09 अगस्त, 2023)

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत छोड़ो आन्दोलन वर्षगांठ पर समस्त छात्राओं, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त द्वारा पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलायी गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वतन्त्रता सेनानियों, वीर शहीदों को याद करते हुए उनके विचारों और पंच प्राण प्रतिज्ञा को आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ० वन्दना सिंह ने छात्राओं को भारत छोड़ो आन्दोलन के लक्ष्य की जानकारी देते हुए महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के बलिदानों को याद किया।

इस अवसर पर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ० रमा अरोरा, कार्यक्रम अधिकारी रा०से०यो० डॉ० गीता मेहरा, डॉ० अंजलि गोस्वामी, डॉ० दीपा चनियाल, डॉ० पुष्पा धामा, डॉ० ज्योति गोयल, डॉ० ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी डॉ० मंगला, कु० किरन, पवन कुमार व समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।