October 19, 2026

News Flow

Khabar Bina Ruke Sabse Pehle

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा उन्मूलन समिति द्वारा किया गया लघु चर्चा का आयोजन।

Spread the love

ख़बर प्रवाह (22 अगस्त, 2023)

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में नशा उन्मूलन समिति द्वारा महाविद्यालय में एक लघु चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा में सर्वप्रथम नवीन प्रवेशित छात्राओं को पी0पी0टी0 के माध्यम से युवाओं में बढ़ती नशे की लत व उसके दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। बी0ए0 की कुछ छात्राओं ने नशा मुक्त भारत बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त करते हुए नवीन सुझाव दिये।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 वंदना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, शीतल, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, किरन, चंचल कुमार आदि उपस्थित रहे।